Balod

CG Breaking : यह सत्य है कि हम तुम्हें मारेंगे … छत्तीसगढ़ के इस जज को मिली धमकी, 3 करोड़ की फिरौती मांग

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक न्यायिक मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। धमकी भरे पत्र में 3 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफे में हाथ से लिखा धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में लिखा गया है कि यदि 3 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें और उनके परिवार को मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।

खुद को बताया नक्सली संगठन

धमकी देने वाले ने पत्र में खुद को नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है। पत्र में लिखा गया कि वे बस्तर, कांकेर, ओडिशा और झारखंड क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

जाने पत्र में क्या लिखा

धमकी भरे पत्र में मजिस्ट्रेट पर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही पत्र में लिखा- तुम्हारे ऑफिस में रुपये लेकर तुम्हारे बाबू लोग फाइल को गायब कर गरीबों को परेशान करते हैं। तुन्हें घमंड है छोटे जज होने का, यह सत्य है कि हम तुम्हें मारेंगे। हमें तुम जैसे दुष्टों को मारना एवं देश को बचाना है। रुपये लेकर फैसला करते हो और हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हो, पावर का दुरुपयोग कर रहे हो। मजिस्ट्रेट ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। पत्र भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अब ‘संगवारी गुरुजी’ की भर्ती! जिले में सैकड़ों पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

बालोदः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय…

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG News : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, घर से गायब प्रेमी जोड़े की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी…

1 of 7