Raipur

CG Breaking : नकटी गांव में बवाल, बुलडोजर लेकर पहुंची थी प्रशासन की टीम, देखते ही भड़क उठे ग्रामीण

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सम्मानपुर नकटी गांव में उस वक्त बवाल मच गया, जब पुलिस प्रशासन की टीम भारी दल बल के साथ बुलडोज़र लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची। एक बार फिर अब पुलिस की टीम और ग्रामीणों आमने सामने है। कार्रवाई के विरोध में ग्रामीण सड़कों में बैठ गए है और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहें है। इस दौरान पुलिस की टीम और ग्रामीणों के बीच झूमझटकी भी देखने को मिली। इस बुलडोजर कार्रवाई से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कई महिलाओं की आंखें भी नम हो गई है।

बुलडोजर कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीण बुलडोजर के सामने खड़े होकर विरोध कर रहें है, बुलडोजर पर पत्थरबजी भी कर दी। आपको बता दें कि इस गांव में लगभग 70 से ज्यादा घर है। दो दिन पहले ही प्रशासन ने ग्रामीणों को नोटिस जारी किया था जिसके बाद ही आज ये कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घर टूटने पर हम कहां जाएंगे। बारिश के इस मौसम में कहां भटकते रहेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने प्रधानमंत्री योजना सेक्टर 30 में प्रभावित परिवारों की शिफ्टिंग शुरू कर दी गई है। घरों से समान शिफ्ट कराने गाड़ियां भी मौके पर मौजदू है। गाड़ियों में घरों के समान की लोडिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

जानें पूरा मामला

ग्रामीणों का कहना है कि राज्य सरकार ने उनके पूर्वजों की जमीन पर विधायकों के लिए कॉलोनी बनाने का फैसला किया है, इसलिए उन्हें हटाया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि ग्रामीणों ने गांव की बड़ी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, इसलिए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक ‘शामिलात चारागाह’ (चारागाह के लिए आरक्षित भूमि) के रूप में वर्गीकृत भूमि उनके पूर्वजों की थी और वहां बने घरों में से लगभग 30 घर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

CG Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अफसरों का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां दी गयी जिम्मेदारी

रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले हुए हैं। 125 अधिकारियों को इधर…

1 of 143