Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG Breaking : बर्थडे के चक्कर में BMO की छुट्टी, बीच सड़क पर कार रोककर काटा केक, बीएमओ पर हुई कार्रवाई, पहले FIR भी…

बैकुंठपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-43 पर कार रोककर केक काटने और पटाखे फोड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनहत बीएमओ डॉ. अनित बखला को तत्काल प्रभाव से हटाकर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में पदस्थ कर दिया गया है। उनकी जगह डॉ. बलवंत सिंह को नया बीएमओ नियुक्त किया गया है।

सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो आया था सामने

28 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे बैकुंठपुर के रामपुर तिराहे के पास एनएच-43 पर एक कार (सीजी-16 सीआर-0016) को बीच सड़क में रोककर जन्मदिन मनाते हुए दो युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सोनहत बीएमओ अनित बखला और उनका साथी अल्तमस कार के बोनट पर केक काटते और सड़क पर ही पटाखे फोड़ते दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया।

दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद पुलिस हरकत में आई

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी की निगरानी में उप-निरीक्षक महेश कुशवाहा ने बीएमओ अनित बखला और उनके साथी अल्तमस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

एफआईआर के अनुसार –

  • सड़क के बीच वाहन खड़ा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न की गई।
  • सार्वजनिक स्थान पर पटाखे फोड़कर जन-सुरक्षा को खतरे में डाला गया।
  • यह कृत्य राजमार्ग सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।

स्वास्थ्य विभाग ने की डिपार्टमेंटल कार्रवाई

संबंधित वीडियो और मामले के गंभीरता से सामने आने के बाद सीएमएचओ कोरिया ने तत्काल विभागीय कार्रवाई करते हुए बीएमओ अनित बखला को उनके पद से हटा दिया।

  • अनित बखला – सोनहत बीएमओ पद से हटाकर जिला अस्पताल बैकुंठपुर में पदस्थ।
  • डॉ. बलवंत सिंह – नए बीएमओ, सोनहत।

दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

सड़क पर जश्न मनाने के इस लापरवाह कृत्य को लेकर बीएमओ अनित बखला और अल्तमस के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की गतिविधियां किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

1 of 4