Dhamtari

CG Momos Food Poisoning : मोमोज खाने से फिर फैली बीमारी, 20 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बार फिर मोमोज खाने से लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। जिले के मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 29 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच 20 से ज्यादा लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, इलाज करा रहे मरीजों में 18 साल से कम उम्र के 13 लोग और 18 साल से ऊपर के 5 लोग शामिल हैं।

सभी ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मेघा चौक स्थित एक दुकान से मोमोज खाए थे, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदार को मौखिक रूप से मोमोज बेचने से रोक दिया है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। बीमार हुए लोगों में आसपास के कई गांवों के लोग भी शामिल हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों का उपचार जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।यह पहली बार नहीं है जब धमतरी में ऐसा मामला सामने आया हो। पिछले साल भी सितंबर महीने में मोमोज खाने से 10 लोग बीमार हुए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अब अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियां भी होंगी जब्त, गिरफ्तारी के बाद अब आर्थिक चोट

धमतरी : गांजा और हीरोइन तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते…

CG News : फ्रूटी में मिला जहरीला कीड़ा, पीते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, फूड विभाग को फ्रूटी भेजा गया जांच में ….

धमतरी : जिले के ग्राम करेली बड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार की 2…

1 of 8