Surajpur

CG Breaking : मंत्री के काफिले की गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूरजपुर : सूरजपुर जिले से एक गंभीर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जयनगर थाना क्षेत्र के केनापारा इलाके में कृषि मंत्री के काफिले की पायलटिंग कर रही पुलिस वाहन ने एक स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब रामविचार नेताम के काफिले की पायलटिंग कर रही पुलिस वाहन तेज रफ्तार से गुजर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पायलटिंग वाहन की तेज रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। फुटेज के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा के नाम पर आम लोगों की जान जोखिम में नहीं डाली जानी चाहिए। हादसे के बाद पायलटिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार पुलिस कर्मियों को वहीं छोड़कर चालक वाहन लेकर चला गया। इस बात को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रधान पाठक, दो शिक्षकों व दो संकुल प्राचार्यों पर बड़ी कार्रवाई, VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के देवीपुर स्थित अंबेडकरपारा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

CG News : शादी का झांसा देकर कारोबारी ने किया शोषण, युवती ने तालाब में लगायी छलांग, कई बार संबंध बनाकर शादी से मुकरा

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

CG : अनूठी शिकायत पर पुलिस भी रह गयी हैरान, पिता की शिकायत पर बेटे को किया गया गिरफ्तार जाने क्या है पूरा मामला

सूरजपुर : विश्रामपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

1 of 7