Jagdalpur

CG Big Breaking : नाला में कार बहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पति – पत्नी और दो बच्चों की गयी जान

जगदलपुर : बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण हादसा सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दंतेश्वरी माता के दर्शन करने आए तमिलनाडु निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कांगेर घाटी के उफनते नाले में बहने से हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान जी. राजेश (43 वर्ष), पत्नी जी. पवित्रा राजेश (40 वर्ष), बेटी सौजन्या (7 वर्ष) और छोटा बेटा सौमैया (4 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी तमिलनाडु के निवासी थे और रायपुर में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे। परिवार दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के बाद जगदलपुर लौट रहा था।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे परिवार स्विफ्ट कार से झीरम घाटी मार्ग होकर लौट रहा था। इसी दौरान कुटुमसर गुफा के पास स्थित कांगेर नाला भारी बारिश के कारण उफान पर था। नाले में जलभराव और तेज बहाव देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने कार चालक को रुकने की सलाह दी और सड़क पार करने से मना किया। लेकिन चालक ने कार निकालने का प्रयास किया।

तेज बहाव के कारण कार अचानक असंतुलित होकर पलट गई और देखते ही देखते पानी में बहने लगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए चालक गाड़ी से कूद पड़ा और ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। मगर कार में सवार राजेश, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे बहाव में फंस गए और डूब गए।

चारों शव बरामद

घटना की सूचना मिलते ही दरभा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद चारों शव बरामद किए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतक परिवार के परिजनों को सूचित कर दिया है।

लगातार बारिश से बिगड़े हालात

पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बताया कि पिछले दो दिनों से बस्तर क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर झीरम घाटी के कई हिस्सों में पहाड़ी नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। कांगेर नाला भी इसी कारण उफान पर था। प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की है और ऐसे मौसम में नालों को पार न करने की हिदायत दी है।

क्षेत्र में शोक की लहर

इस दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे बस्तर में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने कार चालक को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद कार नाले में घुस गई। ग्रामीणों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह के नालों को पार करना बेहद खतरनाक होता है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, कटेंगे नाम, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुर : अगर आप छत्तीसगढ़ से है और आपके पास राशनकार्ड है तो ये खबर आपके लिए है।…

CG Breaking : कांग्रेस नेत्री का इस्तीफा पार्टी महामंत्री कमल झज्ज ने पद छोड़ा, इस्तीफा में इन कारणों का दिया हवाला

जगदलपुर : बस्तर कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस नेत्री ने अपना…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG : बेटी जिंदा है … फिर भी पिता ने किया उसका पिंडदान, मुस्लिम युवक से विवाह के बाद परिवार ने तोड़ा रिश्ता

जगदलपुर : सोचिए… जिस बेटी को एक पिता ने जन्म दिया, पाला-पोसा और बड़ा किया, उसकी…

बस्तर दशहरे में फूलरथ का पहिया टूटा! जेसीबी की लेनी पड़ी मदद, ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति

जगदलपुर : बस्तर दशहरे में फूलरथ परिक्रमा के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई,…

1 of 5