Durg

CG: 13 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा ऐसा मुक्का, हो गई मौत

दुर्ग :- जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मौत ने सनसनी फैला दी है, पोलसाय पारा में 45 वर्षीय संतोष ढांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग के मुक्के से सीने पर चोट लगने के बाद उनकी जान चली गई, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि देर शाम संतोष ढांडे अपने घर पर थे, तभी उनके बेटे के साथ कुछ बच्चों का विवाद हो गया, बेटे को बचाने और समझाने जब संतोष गली में पहुंचे तो इस दौरान धक्का-मुक्की हुई, इसी बीच वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए, लेकिन मामले की जानकारी फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार का आरोप है कि नाबालिग के मुक्के से सीधे दिल पर चोट लगी, जिससे मौत हुई। वहीं आरोपी नाबालिग की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है जो घटना के बाद से घर में ताला लगाकर फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG Breaking : 25 गांवों में जमीन की खरीदी – बिक्री पर रोक, ईस्ट – वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश

दुर्ग-भिलाई : दुर्ग जिले में प्रस्तावित ईस्ट एंड वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर परियोजना को…

CG News : 85 यूनिट ब्लड स्टॉक में था, फिर भी नहीं बच सकी दीपिका की जान, जांच के बाद 9 स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल बीमारी से पीड़ित एक युवती की मौत के…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

1 of 19