Raipur

CG Crime : इस इलाके में फिर हुई चाकूबाजी, आरोपियों ने नाबालिग पर किए चाकू से कई वार, मामूली बात को लेकर हुई थी कहासुनी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से जहां एक तरफ पुलिस की टीम अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी के चर्चित कालीबाड़ी इलाके में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है।

क्या है पूरा मामला?

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, कालीबाड़ी इलाके में आधी रात को घर के बाहर नशा करने से मना करने पर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, कुछ लोग एक नाबालिग के घर के बाहर बैठकर नशा कर रहे थे और नाबालिग ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। नाबालिग के मना करने पर आरोपी अमित बघेल भड़क गया और अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पीड़ित नाबालिग युवक पर चाक़ू से वार कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को पीठ, गर्दन और पेट में चाक़ू मरा है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस वारदात ने नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाकूबाजी की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद नाबालिग के परिजन और बस्ती के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, वारदात का मुख्य आरोपी अमित बघेल आर्म्स एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चूका है। फ़िलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फिल्मी स्टाइल में लूट बदमाशों ने चॉइस सेंटर संचालक से छीने 1.50 लाख, लेकिन भागते समय जो हुआ… उड़ गए सबके होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

1 of 72