Khairagarh - Chuikhadan

CG News : छत्तीसगढ़ में पूर्व सांसद के पैलेस में मिली CAF जवान की लाश! एक दिन पहले ही लौटा था छुट्टी से, जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। उदयपुर में स्थित पूर्व विधायक व पूर्व सांसद स्व. देवव्रत सिंह के बंगले में CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया था। इसी विवाद के चलते प्रशासन ने उदयपुर स्थित उनके निवास को सील कर दिया था और वहां सुरक्षा के लिए CAF के जवानों की तैनाती की गई थी। मृतक जवान भी उसी सुरक्षा ड्यूटी का हिस्सा था। सोमवार को अचानक उसकी लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG: दिनदहाड़े शहर में ‘खूनी तांडव: चाकू लहराकर 3 घंटे तक दहशत लोगों से मारपीट, घर पर पत्थरबाजी

खैरागढ़ :- शहर के बरेठपारा इलाके में शनिवार को एक युवक ने दिनदहाड़े करीब तीन घंटे…

CG News : पिता को चाय पिलाई, फिर पढ़ने जा रही हूँ कहकर कमरे में गई 8वीं की छात्रा मां की साड़ी से लटकी मिली

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के जालबांधा क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला…

CG : अंतरजातीय विवाह पर वकील दंपती का सामाजिक बहिष्कार! 35 हजार की वसूली और मानसिक प्रताड़ना का आरोप

खैरागढ़ : कानून की पैरवी करने वाला एक अधिवक्ता दंपती अब खुद न्याय की गुहार लगाने…

1 of 4