नई दिल्ली

BJP Leader Viral Video: भाजपा नेता की दबंगई.. सरेआम महिला और उसके बेटे को चप्पल से पीटा, डंडे भी बरसाए, देखे पूरा वीडियो वायरल

BJP Leader Viral Video : ग्रेटर नोएडा सोशल मीडिया पर एक बीजेपी नेता का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिला और उसके बेटे को चप्पल और डंडे से मारते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि, आरोपी भाजपा नेता बिलासपुर के मोहल्ला सरजेखानी निवासी अतीक पठान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कासना मंडल के महामंत्री हैं। हालांकि, पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला और उसका बेटा मूलरूप से असम के रहने वाले हैं। फिलहाल वह बीजेपी नेता की दनकौर के बिलासपुर कस्बे में स्थित जमीन पर झुग्गी बनाकर रहते हैं। दोनों मां-बेटा यहां कचरा बीनकर अपना गुजारा करते हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता ब्याज पर रुपयों का भी लेन-देन करते हैं। बताया गया है कि पीड़िता महिला ने भी उनसे ब्याज पर रुपये ले रखे थे। महिला द्वारा तय समय पर रुपये नहीं लौटाए जाने पर भाजपा नेता गुस्से से भड़क गए और उन्होंने मां-बेटे की सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, काली टीशर्ट और लोवर पहने दिख रहे बीजेपी नेता महिला और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करने साथ ही चप्पल से पीट रहे हैं। पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ बीएनएस की धारा-151 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित महिला और उसके बेटे से संपर्क साथने का प्रयास किया गया, लेकिन वह अपनी झुग्गी में मौजूद नहीं थे।

What's your reaction?

Related Posts

बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम.. सितम्बर के पहले ही दिन लगा महंगाई का तगड़ा झटका, जानें कितने चुकाने होंगे

नई दिल्ली : सितम्बर के पहले ही दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

1 of 34