Bemetra

CG Road Accident : मातम में बदली धनतेस की खुशियां, तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला और युवक की मौत, 4 घायल

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर सतनाम चौक के पास तेज रफ्तार कार ने दो अन्य कारों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि एक परिवार गिरौदपुरी धाम से दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी समेत अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से जा भिड़ी।

हादसे में महिला और युवक की मौत

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान बेमेतरा निवासी लक्की देशलहरे के रूप में हुई है। वहीं, मृत महिला ग्राम सोड़ की निवासी बताई जा रही है। हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशे में वाहन चलाने की आशंका

हादसे के बाद चालक के कथित तौर पर नशे में होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और चालक की स्थिति की जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। धनतेरस के दिन हुए इस हादसे से दो परिवारों में मातम छा गया। फिलहाल घायलों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर साबित हुई जीवनरक्षक जुड़वा बच्चों की गुंजी किलकारी सुरक्षित कराया प्रसव

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ की 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई है।…

CG : कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े BJP नेता, सांसद बघेल ने CM और प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत, हाईकमान को सताने लगा डर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य गठन का 25वां वर्षगांठ रजत महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

1 of 3