Raipur

छत्तीसगढ़ में PWD के बाद अब वन विभाग में बड़ा फेरबदल, अचानक बदले गए 102 रेंज के रेंजर, यहां देखें सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है। अलग-अलग विभागों में इन दिनों अधिकारियों और कर्मचारियों के बंपर तबादले हो रहे हैं। इसी बीच अब वन विभाग के अंतर्गत अलग-अलग वनक्षेत्रों में तैनात रेंजरों का तबादला हुआ है। कुल 102 रेंजर इधर से उधर किए गए हैं। इस संबंध में वन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

बता दें कि आज ही छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग के 91 सिविल उप अभियंताओं का तबादला किया है। ये सभी सब-इंजीनियर अलग-अलग जिलों में पदस्थ थे। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदीप कुमार चंद्राकर को रायपुर संभाग क्रमांक-3 से गरियाबंद, फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग और चुन्नूलाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर संभाग क्रमांक-3 भेजा गया है।

What's your reaction?

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

1 of 163