Uttar Pradesh

ढाई साल के बच्चे की चोट पर डॉक्टर ने लगा दिया फेवीक्विक, लापरवाही का चौंकाने वाला मामला CMO ने बनाई जांच कमेटी

मेरठ : मेरठ में ढाई साल के बच्चे के इलाज में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बच्चे को आंख के पास चोट लगी थी और खून बह रहा था। परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने टांका लगाने के बजाय “₹5 की फेवीक्विक लगा दी” परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही डॉक्टर ने फेवीक्विक लगाकर घाव चिपका दिया।

फेवीक्विक हटाने में लगे 3 घंटे

जब बच्चे का दर्द कम नहीं हुआ तो परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे की चोट देखकर फेवीक्विक हटाने में 3 घंटे लगाए। इसके बाद ही सही तरीके से टांका लगाया जा सका। अब बच्चा सुरक्षित है।

कैसे लगी थी चोट

बच्चे मनराज सिंह को खेलते समय टेबल का कोना लग गया।

आंख के पास कट आया और खून बहने लगा।

परिवार उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया, जहां यह लापरवाही हुई।

परिजनों की शिकायत—“आंख में चली जाती तो क्या होता?”

परिवार का कहना है कि अगर फेवीक्विक आंख में चली जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इसी वजह से उन्होंने इस मामले की शिकायत की।

CMO ने बनाई जांच कमेटी

बच्चे के पिता जसपिंदर सिंह की शिकायत पर मेरठ के CMO डॉ. अशोक कटारिया ने जांच कमेटी बना दी है। CMO ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मंत्री के बेटे भाजपा नेता ‘चिराग’ की तय हो गई शादी, मशहूर कथावाचक बन रहीं दुल्हन, पढ़े पूरी डिटेल

हाथरस : भारत में इन दिनों कथावाचकों की शादी को लेकर धूम मची हुई है। हाल ही में…

Crime News : घुमाने के बहाने ले जाकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सिर काट जंगल में फेंका, बारात वाले दिन खुला राज

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया…

रात में पति – पत्नी बिस्तर पर कर रहे …. काम, दबकर हो गई 23 दिन के बच्चे की मौत, नहीं लगी दोनों को भनक

मुरादाबाद : जिले के सिहाली जागीर गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,…

Liquor Shop : नए साल से पहले शराब दुकानों के समय में बदलाव, इन चार दिनों में देर रात तक होगी बिक्री, नोट कर लें टाइमिंग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने नए साल और क्रिसमस के मद्देनज़र शराब…

बेटियों की पढ़ाई के पैसों की नो टेंशन! सरकार देगी 25 हजार रुपए, जाने कैसे करना होगा आवेदन देखे पूरा डिटेल

लखनऊ : बेटियों के उज्जवल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए सरकारी तौर पर कई योजनाएं…

1 of 10