Janjgir - Champa

CG BREAKING NEWS : मध्यान्ह भोजन से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा : जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां नवागढ़ विकासखंड के मिडिल स्कूल चौराभांठा में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद दर्जन भर से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आज स्कूल में परोसी गई खीर-पूड़ी खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को तेज पेट दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ते देख शिक्षकों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सभी प्रभावित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि फूड पॉइजनिंग की असली वजह सामने आ सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने…

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17