अपराध

दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, कपड़ा व्यापारी ने किया पत्नी का मर्डर, पुलिस से बचने रची ये खतरनाक कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की पहले तो हत्या कर दी, फिर पिता के साथ मिलकर रात में ही घर के बाहर बीच सड़क में सीवरेज का 5 फुट गहरा गड्‌ढा खोदा और उसमें शव को दफना दिया। पति ने पुलिस से बचने के लिए एक झूठी कहानी रची और उनके लापता होने की बात सबको बताता रहा।

पुलिस ने जब शक के आधार पर पति से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। हत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला हरियाणा के पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर की गली नंबर एक का है। यूपी के जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी हाकिम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी तनु (28) की शादी साल 2023 में रोशन नगर निवासी अरुण के साथ की थी।

दोनों की कोई संतान नहीं है। रोशन और उसका पिता भूपसिंह कपड़े का काम करते है। उसने अपनी हैसियत से बढ़कर बेटी की शादी में खर्च किया था। हाकिम का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग करते थे। हाकिम ने आगे बताया कि वह दामाद की बातों से सन्तुष्ट नहीं था। उसने लगातार अपनी बेटी की तलाश जारी रखी।

5 फीट नीचे गड्ढे में मिला विवाहिता का शव

परिजनों की लगातार कोशिशों और स्थानीय स्तर पर मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर शक गहराया कि तनु की हत्या कर दी गई है और उसके शव को घर के पास ही दफना दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई गई। खुदाई में करीब 5 फीट नीचे एक शव मिला, जिसकी पहचान तनु सिंह के रूप में हुई।

परिजनों ने लगाए ये आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए तनु को लगातार प्रताड़ित करते थे। जब भी परिवार की ओर से तनु के खाते में कुछ पैसे भेजे जाते थे, तो ससुराल वाले उन्हें जबरदस्ती निकलवा लेते थे। तनु को मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। स्वर्ण सिंह, जो मृतका के पिता हाकिम सिंह के जीजा हैं, ने बताया कि तनु अक्सर फोन पर इन बातों का जिक्र करती थी।

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : लिफ्ट के बहाने चलती कार में महिला से गैंगरेप, विरोध पर बेरहमी से पीटा, सड़क किनारे फेंककर फरार

हरियाणा : फरीदाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई…

महिला को देखते ही खोल लिया अपना पैंट, बीच सड़क पर ही करने लगा ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बेंगलुरु : देश के आईटी हब के नाम से मशहूर बेंगलुरु को सबसे शिक्षित इलाका माना…

प्रेमी के लिए ‘जल्लाद’ बनी मां, 3 साल की मासूम को गर्म प्रेस से दागा, फिर कड़ाके की ठंड में किया ये खौफनाक काम

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को शर्मशार करने वाला मामला सामने…

1 of 9