Road Accident

Big Road Accident News : बस – ऑटो की सीधी भिड़ंत में तीन की मौत, कई घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में मंगलवार को लालगंज–हाजीपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ऑटो-रिक्शा और बस की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के पास हुई इस टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

बाकी दोनों ने इलाज के दौरान अस्पताल में जान गंवा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों से भरा ऑटो हाजीपुर से लालगंज की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा।

चार घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है, जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर–लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। साथ ही बस को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

What's your reaction?

Related Posts

बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही जिंदा जले 6 युवक, दर्दनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शामली राजमार्ग पर एक कार के…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

CG Road Accident : 15 वर्षीय नाबालिग चला रही थी कार, तीन को उड़ा डाला, पिता समेत नाबालिग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धरमजयगढ़ : पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया…

1 of 7