Durg

CG News : भिलाई आएंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, 25 से 29 दिसंबर तक होगी हनुमंत कथा, तीसरे दिन लगेगा दिव्य दरबार

दुर्ग : दुर्ग जिले की ट्विनसिटी भिलाई पहली बार एक बड़े धार्मिक आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 25 से 29 दिसंबर तक श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। यह आयोजन जयंती स्टेडियम के पास स्थित विशाल मैदान में होगा, जहां प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का प्रवाह रहेगा। शहर में इसे लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कथा के तीसरे दिन, 27 दिसंबर को पंडित शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे।

यहां वे श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर समस्याओं का समाधान व मार्गदर्शन देंगे। अपेक्षित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों की तैनाती, बैरिकेडिंग और अतिरिक्त प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाई जा रही है। सेवा समर्पण समिति इस आयोजन का दायित्व संभाल रही है। समिति के सदस्यों और छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पांडेय ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिनों में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

इसके लिए विशाल डोमशेड, उचित बैठने की व्यवस्था, जल-व्यवस्था और पर्याप्त पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। समिति ने इसे भिलाई के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया और प्रदेशभर के श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की। इस आयोजन से शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल और अधिक प्रगाढ़ होने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23