Kondagaon

CG Crime News : जंगल में सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, तीन दिन पहले निकला था बाजार

कोंडागांव : जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चनाभरी जंगल में एक सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त भी हो गई है। बताया जाता है कि कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमी के आश्रित गांव गोविंदपुर से लगे चनाभरी के जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने एक सिर कटा शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद शव को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त लछिदर पांडेय के रूप में की गई, जो तीन दिन पहले अपने घर से बाजार जाने के नाम पर निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाने में भी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से लेकर अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG Politics : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, यहां के 6 पार्षदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सामने आई ये बड़ी वजह

केशकाल : कोंडागांव जिले के नगर पंचायत केशकाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई,…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG News : इलाज के लिए निकली महिला जनपद पंचायत सदस्य लापता, 8 दिन से स्विच ऑफ है फोन, पुलिस तलाश में जुटी

कोंडागांव : जिले के फरसगांव जनपद पंचायत की सदस्य रैयमती कोर्राम 45 वर्ष के अचानक…

CG Breaking : मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के…

CG : दो गांवों के ग्रामीणों में हिंसक झड़प, कई ग्रामीण हुए लहूलुहान, नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर किया…

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन भूमि सीमांकन के दौरान दो गांवों…

1 of 6