Korba

Korba : दुष्कर्म के मामले में महिला अफसर पर सबूत से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, आरोपी को पकड़ने पीड़िता से वूसले 20 हजार रूपयें, SP ने किया सस्पेंड

कोरबा : कोरबा में दुष्कर्म के एक प्रकरण में जांच अधिकारी महिला सब इंस्पेटर को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। पीड़िता ने महिला जांच अधिकारी पर साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ कर कोर्ट में दिये गये साक्ष्य पेश नही करने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार रूपये की उगाही की गयी थी। दुष्कर्म पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला अयोग में की थी।

जिसके बाद एसपी ने दोषी महिला जांच अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना का है। बताया जा रहा है कि थाने में दुष्कर्म पीड़िता ने प्रवीण डहरिया नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया गया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

इसके साथ ही पीड़िता ने साक्ष्य के तौर पर इस केस की जांच कर रही महिला सब इंस्पेक्टर अनिता खेस को वॉट्सऐप चैट, फेसबुक चैट के प्रिंटआउट, एसएमएस, कपड़े और पेनड्राइव दिया गया था। दुष्कर्म पीड़िता का आरोप है कि जांच अधिकारी ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान उसके द्वारा पुलिस को दिये गये साक्ष्यों को कोर्ट में पेश नही किये गये। इसके साथ ही पीड़िता से महिला जांच अधिकारी ने फरार आरोपी प्रवीण डहरिया की खोजबीन के नाम पर 20 हजार रूपये की उगाही की गयी।

महिला आयोग और DG कार्यालय में शिकायत के बाद एक्शन

बताया जा रहा है कि पीड़िता ने पहले पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले की शिकायत की थी। लेकिन तब पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद पीड़िता ने महिला आयोग और डीजी कार्यालय में इसकी शिकायत की थी। महिला आयोग में शिकायत के सार्वजनिक होने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर लगे गंभीर आरोप के बाद हड़कंप मच गया। लिहाजा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने महिला जांच अधिकारी अनिता खेस के खिलाफ तत्काल निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में अनिता खेस को पुलिस लाइन कोरबा अटैच किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

1 of 17