नई दिल्ली

क्या हुआ महंगा? सोचते रह गए लोग, सोना चुपके से 330 रुपये बढ़ा, चांदी ने अचानक मारी 5000 रुपये की उड़ान! अब इतनी है कीमत

नई दिल्ली : देशभर में सोने की कीमतों में इस हफ्ते भी तेजी बनी हुई है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना 330 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना 300 रुपये बढ़ा है। 30 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 7 दिसंबर को बढ़कर दिल्ली में 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमक जारी है, जहां सोना हाजिर बाजार में 4,223.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा है।

दिल्ली में सोने के दाम

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने के भाव (रुपये)

ग्रामआज का भाव (₹)कल का भाव (₹)बदलाव
1 g13,03013,0300
8 g1,04,2401,04,2400
10 g1,30,3001,30,3000
100 g13,03,00013,03,0000

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोना आज 1,20,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की दर 1,30,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,19,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।

शहरवार सोने के दाम (07 दिसंबर 2025)

शहर22 कैरेट सोना (₹)24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली1,19,4501,30,300
मुंबई1,19,3001,30,150
अहमदाबाद1,19,3501,30,200
चेन्नई1,20,4001,31,350
कोलकाता1,19,3001,30,150
हैदराबाद1,19,3001,30,150
जयपुर1,19,4501,30,300
भोपाल1,19,3501,30,200
लखनऊ1,19,4501,30,300
चंडीगढ़1,19,4501,30,300

इस साल सोने में जबरदस्त बढ़त

इस वर्ष सोने की कीमतों में अब तक 60% से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की 9-10 दिसंबर की बैठक से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। दरें घटने पर बॉन्ड की आकर्षण कम होता है और निवेशक सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में और तेजी आ सकती है।

दिल्ली सोने के दाम – पिछले 10 दिनों (1 ग्राम)

दिनांक24 कैरेट (₹)परिवर्तन22 कैरेट (₹)परिवर्तन
07 दिसंबर 202513,030011,9450
06 दिसंबर 202513,030(-54)11,945(-50)
05 दिसंबर 202513,084(+103)11,995(+95)
04 दिसंबर 202512,981(-92)11,900(-85)
03 दिसंबर 202513,073(+71)11,985(+65)
02 दिसंबर 202513,002(-61)11,920(-55)
01 दिसंबर 202513,063(+66)11,975(+60)
30 नवंबर 202512,997011,9150
29 नवंबर 202512,997(+136)11,915(+125)
28 नवंबर 202512,861(+71)11,790(+65)

चांदी भी उछली 5,000 रुपये

सोने की तरह चांदी ने भी इस सप्ताह जोरदार छलांग लगाई है। एक हफ्ते में चांदी का भाव 5,000 रुपये चढ़कर 30 नवंबर के 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर आज 7 दिसंबर को 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 58.17 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि चांदी जल्द ही 70 डॉलर तक पहुंच सकती है और 2026 तक संभवतः 200 डॉलर प्रति औंस की ओर बढ़ सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

School Holiday : कल से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल! प्रशासन ने जारी किया छुट्टी का नया आदेश, देखें नोटिस

नई दिल्ली : उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है।…

1 of 19