Raigarh

CG : प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कन्वेयर बेल्ट पर काम के दौरान श्रमिक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

रायगढ़ : जिले के एमएसपी जाम गांव प्लांट में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां फीटर के रूप में कार्यरत लक्ष्मण साहू निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला की काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्लांट के एसआईडी यूनिट में कन्वेयर बेल्ट चालू हालत में था और इसी दौरान उस पर प्लेट चिपकाने का कार्य कराया जा रहा था। बताया गया कि यह काम कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी करवा रहे थे, जबकि मशीन बंद करने पर जोर नहीं दिया गया। हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन के अधिकारी मौके से नदारद बताए गए।

मृतक के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया गया, लेकिन घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर वापस नहीं लौटे। सहकर्मी श्रमिक राजेश साहू ने बताया कि कन्वेयर बेल्ट को बंद करके भी काम कराया जा सकता था, लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारी ने मशीन बंद करने से साफ इनकार कर दिया। इसी लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। मृतक लक्ष्मण साहू ठेकेदार धीरेन्द्र सिंह का ठेका श्रमिक था। वहीं, मृतक के भाई ने भी कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी ही इस मौत की वजह है।

घटना की सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय श्रमिकों में कंपनी प्रबंधन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है और वे सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : बच्चा चोरी की सनसनी! 10 माह के मासूम को बोरी में भरकर ले जा रहा था आरोपी, परिजनों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई

रायगढ़ : शहर के जुटमिल थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली बच्चा चोरी की कोशिश का…

CG News : जेल में ड्रोन से पहुंचाई जा रही थी अवैध वस्तुएं, अब 500 मीटर दायरे में नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित

रायगढ़ : जिला जेल रायगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं किसी भी अप्रिय…

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG Crime : उधार के 10 हजार को लेकर रिश्तों पर भारी पड़ा विवाद, युवक ने साथियों संग बहन और जीजा को बेरहमी से पीटा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 11