Bilashpur

CG Crime : घर से 100 मीटर दूर महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी ….

बिलासपुर : जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरदूर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव के खार में एक महिला, कुंवरिया बाई, की खून से लथपथ लाश घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ सर्च डॉग की मदद भी ली जा रही है।

बता दें कि घटना की जानकारी तब सामने आई, जब गांव के लोगों ने खार में कुंवरिया बाई का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोटा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद हो सकता है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने कुंवरिया बाई की बहन और उनके बेटों से पूछताछ शुरू की है और परिवार के उन सदस्यों की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से गायब हैं।

What's your reaction?

Related Posts

High Court : मां की मौत के बाद किसे मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति? अविवाहित बेटी या सौतेला बेटा, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों को मिली सफलता 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति

रायपुर : प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के…

CG News : मद्रासी रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, किचन में मिली गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी

बिलासपुर : शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर…

1 of 41