Road Accident

Bus Accident : मदीना जा रहे 42 भारतीय जिंदा जले, कांप उठी देखने वालों की रूह जब डीजल टैंकर और बस के बीच हुई जोरदार टक्कर

Road Accident : सऊदी अरब में सोमवार, 17 नवंबर की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने भारत में दर्जनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। मक्का से मदीना जा रही भारतीय उमरा यात्रियों की बस एक डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस भयावह दुर्घटना में कम से कम 42 भारतीय यात्रियों के मारे जाने की खबर आई है। माना जा रहा है कि मृतकों में हैदराबाद से गए कई यात्री भी शामिल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी होने की संभावना है। इस हादसे की खबर से भारत भर में शोक और चिंता का माहौल है।

मरने वालों में 11 बच्चे भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में 11 बच्चे भी शामिल होने की आशंका है, जिससे घटना और भी हृदयविदारक हो गई है। बताया जा रहा है कि टैंकर से टकराने वाली बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिनमें 20 महिलाएं और 11 बच्चे शामिल थे। सभी यात्री मक्का में उमरा की रस्में पूरी कर चुके थे और आगे के अनुष्ठानों के लिए मदीना जा रहे थे। महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या होने के कारण इस त्रासदी ने भारत के कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हैदराबाद के थे सभी यात्री

मीडियावन की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार सभी 42 लोग भारत के हैदराबाद शहर के रहने वाले थे। रिपोर्ट के अनुसार बस में 43 यात्री सवार थे। सिर्फ एक ही व्यक्ति ही हादसे में बच सका है, इससे पता चलता है कि दुर्घटना कितनी भीषण थी। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना भारतीय समय के हिसाब से रात करीब 1:30 बजे मुफरीहाट इलाके में हुई।

12 मृतकों के नाम सामने आए

हादसे में मारे गए लोगों में से 12 भारतीय पीड़ितों की पहचान हो पाई है। उनमें अब्दुल मोहम्मद, मोहम्मद मौलाना, सोहेल मोहम्मद, मस्तान मोहम्मद, परवीन बेगम, जकिया बेगम, शौकत बेगम, फरहीन बेगम, जहीन बेगम, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अली, गौसिया बेगम शामिल हैं।

भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

जेद्दा में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि….सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के साथ हुई दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में 24×7 कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन का संपर्क विवरण 8002440003 जारी किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति – पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

Road Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क…

Big Road Accident : राज्य में भीषण सड़क हादसा ऊंचाई से गिरी टूरिस्ट वैन, 10 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, PM ने जताया दुःख

कोयंबटूर : तमिलनाडु के कोयंबटूर ज़िले में वालपराई पहाड़ियों पर एक हेयरपिन मोड़…

1 of 6