Bilashpur

CG Breaking : शिवनाथ नदी हादसा अपडेट तीसरे दिन साले का शव हुआ बरामद पिकनिक मनाने नदी किनारे गए थे

बिलासपुर : बिल्हा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी स्थित उड़नताल एनीकट में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीसरे दिन सोमवार को लापता युवक अनुज का शव बरामद कर लिया गया। घटना में रेलवे कर्मचारी संतोष राम की मौत पहले ही हो चुकी थी। घटना के दिन बिल्हा निवासी संतोष राम अपने परिवारजनों के साथ पिकनिक मनाने नदी किनारे गए थे।

दोपहर करीब तीन बजे नहाने के दौरान तेज बहाव के कारण संतोष राम का पैर फिसल गया और वह पानी में बह गया। उसे बचाने के लिए उसका साला अनुज भी नदी में कूद गया, लेकिन दोनों ही गहराई में समा गए। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन की, इसके बाद पुलिस और SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रविवार को संतोष राम का शव एनीकट से लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया था, जबकि अनुज की तलाश जारी रही। सोमवार सुबह ग्राम उरगन क्षेत्र में घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर अनुज का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर SDRF और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

1 of 43