अपराध

Gangrape Case : 14 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 9 लोगों ने एक – एक कर मिटाई हवस, और फिर

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात की जानकारी सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

9 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला रांची के रातू इलाके का है। यहां 9 लोगों ने मिलकर एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इस वारदात के बाद हर तरफ सनसनी फ़ैल गई। पीड़िता ने परिजनों को जब इस बात की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पूरी वारदात की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है।

5 लोग गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि, यह घटना रविवार रात को हुई और इसमें कथित संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया, ‘पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की चिकित्सकीय जांच भी करायी गई है।’

पुष्कर ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। रातू थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा, ‘पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

प्रेमी के साथ मिलकर पति को गला दबाकर मारा, चार दिन बाद ब्वॉयफ्रेंड संग 9 बच्चों की मां हुई गिरफ्तार

कासगंज : कासगंज में प्रेमी के साथ मिलकर 9 बच्चों की मां ने पति की हत्या कर दी।…

1 of 15