LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट! इन 30 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ कि राजधानी रायपुर, रायगढ़ और राज्य के कई जिलों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों के लिए प्रदेश के 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। लोगों को इन प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले संभावित खतरों से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

तेज बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे बाढ़ की संभावना बनी हुई है। इसलिए संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की सलाह दी गई है। सरगुजा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। अधिकारियों ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया है ताकि दुर्घटना की आशंका कम हो सके। किसानों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि खुले खेतों में लगी फसलों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। कटाई और सिंचाई जैसे कृषि कार्य तब तक स्थगित रखें जब तक मौसम स्थिर न हो जाए ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : मानसून की हुई विदाई, छत्तीसगढ़ में अब ठण्ड ने दी दस्तक!…. तापमान में आई गिरावट, धुंध और कोहरे का आलम

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही…

1 of 20