Sarguja

CG Breaking News : हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी अस्पताल की जेल वार्ड से सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

तलाश में जुटी पुलिस

हत्या के मामले में केंद्रीय जेल अंबिकापुर में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त ग्राम मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर निवासी को तबीयत खराब होने पर केंद्रीय जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था।

आज सुबह बाथरूम जाने के बहाने कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। कैदी के भागने की खबर मिलते ही सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया, इधर कैदी के भागने की सूचना मणिपुर थाने में दी गई है जिसके बाद पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कलेक्टरेट परिसर में चोरों का धावा, हनुमान मंदिर से दानपेटी ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

अंबिकापुर : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई…

1 of 10