Kondagaon

CG News : अचानक नाबालिग लड़की के पेट में हुआ दर्द, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, परिजनों के उड़े होश

केशकाल : कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। यहां एक युवक ने नाबालिग बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ लगातार अनाचार करता रहा। पीड़िता ने डर के कारण इस बारे में किसी को नहीं बताया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 अक्टूबर को अचानक पीड़िता के पेट मे दर्द उठने लगा। घरवाले बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने 8 महीने की गर्भवती होना बताया। यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

आनन फानन में परिजनों ने फरसगांव थाना पहुंच कर सम्पूर्ण मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम बनाकर विवेचना शुरू की गई। पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 2 दिसम्बर 2024 को सोनाबेड़ा निवासी युवक देवनाथ नेताम ने उसे कुछ काम है कहकर बुलाया था और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म भी किया।

पीड़िता के बयान के आधार पर फरसगांव पुलिस ने आरोपी देवनाथ नेताम निवासी सोनाबेड़ा के खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरू की गई। परिणामस्वरूप चंद घण्टो में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। जिसे न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

छत्तीसगढ़ में फिर गहराया पेट्रोल-डीजल संकट? मिल रहा सिर्फ 500 रुपए का ईंधन, गुस्साए किसानों ने किया चक्का जाम

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल का संकट देखने को…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG : आधी रात को मची चीख -पुकार ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे लहूलुहान

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, यहां…

CG Breaking : अफीम के बाद अब छत्तीसगढ़ में गांजे की खेती, मक्के की खेत में हो रही थी खेती, दो आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम…

1 of 5