Sarangarh - Bhilaigarh

CG News : बारिश का कहर, उफनते नाले में बह गयी कार, मौत के मुंह में जाने से बाल – बाल बचे कार सवार तेज बहाव में तैरकर बचाई जान

सारंगढ़–बिलाईगढ़ : मूसलाधार बारिश ने छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच, एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें बरमकेला के विक्रमपाली के पास किकारी नाले में एक स्विफ्ट कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार तीन लोगों ने समय रहते पानी में कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण नाले और नदियां उफान पर हैं। बुधवार को उड़ीसा नंबर की एक स्विफ्ट कार ने जोखिम भरे हालात में किकारी नाले के ऊपर से बहते पानी को पार करने की कोशिश की। लेकिन तेज बहाव के कारण कार बेकाबू हो गई और देखते ही देखते नाले में समा गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

गनीमत रही कि कार में सवार तीनों व्यक्तियों ने तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाबी हासिल की। इस खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चालक की लापरवाही इस हादसे का कारण बनी। वीडियो में कार का तेज बहाव में बहना और लोगों का बाहर निकलने का प्रयास स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

What's your reaction?

Related Posts