LIFE
छत्तीसगढ

CG liquor scam : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की प्रापर्टी, सुकमा का कांग्रेस भवन अटैच

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में ईडी ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा की संपत्ति अटैच कर ली है। यही नहीं, सुकमा के कांग्रेस भवन को भी अटैच कर दिया है। बता दें कि करीब 22 सौ करोड़ के आबकारी घोटाला केस की ईडी जांच कर रही है। ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को पहले ही गिरफ्तार किया था। वो पिछले 16 जनवरी से जेल में हैं।

जानकारी के अनुसार ईडी ने जांच-पड़ताल के बाद कवासी लखमा की सुकमा और अन्य जगहों पर करीब 6 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। इनमें कवासी लखमा की धरमपुरा स्थित मकान के अलावा उनके पुत्र हरीश लखमा की सुकमा की प्रापर्टी भी शामिल है। बता दें कि ईओडब्ल्यू ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी विजय भाटिया को गिरफ्तार किया हुआ है। भाटिया जेल में हैं। चर्चा है कि भाटिया से ईडी भी पूछताछ कर चुकी है।

सुकमा का कांग्रेस भवन भी अटैच

जांच एजेंसी ने सुकमा के कांग्रेस भवन को भी अटैच कर दिया है। जांच एजेंसी ने कवासी और अन्य लोगों से पूछताछ के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि सुकमा के कांग्रेस भवन बनाने में आबकारी घोटाले का पैसा इस्तेमाल किया गया है। इसको लेकर कुछ वाट्सऐप चैट भी मिले हैं। ईडी ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू से भी पूछताछ की थी।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG Weater Update Today : प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, राजधानी समेत अन्य जिलों में होगी बारिश, अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब मानसून विदाई की ओर बढ़ गया है। विदाई के समय भी मानसून…

1 of 20