मध्य प्रदेश

आरक्षक ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती, महिला ने बताई हैवानियत की पूरी कहानी

शिवपुरी : पोहरी थाना में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र खरे पर पत्नी की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी साक्षी खरे ने पुलिस को बताया कि 8 सितंबर की रात शराब के नशे में पति ने गाली-गलौज करते हुए उस पर मुक्कों और लातों से हमला किया।

मारपीट इतनी बर्बर थी कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें और नीले निशान पड़ गए। साक्षी का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज और घरेलू विवादों को लेकर ससुराल पक्ष लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा है। इससे पहले भी पति ने शराब पीकर मारपीट की थी लेकिन परिजनों के दबाव में उसने शिकायत वापस ले ली थी।

घटना के बाद 16 सितंबर को पीड़िता मायके वालों के साथ पोहरी थाने पहुँची और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। गंभीर हालत में घायल साक्षी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

बेहद दर्दनाक हादसा…महाकाल के दर्शन कर लौट रहे युवकों की वैन को ट्रॉले ने मारी टक्कर, छह की मौत

धार:- बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर ग्राम पंचकवासा के पास बड़ा भीषण हादसा हो गया। यहां…

Rape Case : 5 साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, बच्ची को घर के बाहर से उठाकर ले गया था आरोपी

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने…

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 38