ब्रेकिंग न्यूज़

CG NHM कर्मचारियों की मांगें पूरी! सरकार ने जारी किया आदेश, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बड़ी जानकारी, काम पर लौटेंगे कर्मचारी?

रायपुर : छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। पिछले करीब 29 दिनों से एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोले हुए हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रदेश सरकार ने NHM कर्मचारियों की नई नियुक्ति पत्र जारी की है। बता दें कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों को अल्टीमेटम देते हुए बर्खास्त करने का आदेश दिया था। हालांकि सरकार ने अब नया नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उन्हें ड्यूटी पर लौटने की अपील की है।

कर्मचारियों की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल कहा कि ‘1 महीने से सेवाएं प्रभावित हो रही, काम पर वापस आना चाहिए’, ‘जो पूरा कर सकते थे कर दिए है आदेश जारी भी हो गया। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि सरकार इनकी मांगों पर आगे भी सुनवाई करेगी। बता दें कि सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की 5 मांगों पर मुहर लगाते हुए आदेश भी जारी कर दिया है। लेकिन कर्मचारी आर-पार की लड़ाई पर उतर आए हैं।

कई कर्मचारी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। अब देखने वाली बात ये होगी कि पुन: नियुक्ति पत्र जारी होने और पांच मांगे पूरी होने के बाद एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटते हैं या नहीं?

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

1 of 27