Uttar Pradesh

भाजपा सांसद की बहन का बाथरूम में नहाते हुए ससुर ने बनाया वीडियो, बीच सड़क पर की मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

कासगंज : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला को उसके ससुर ने बेरहमी से पीटा है। इतना ही नहीं महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने नहाते हुए वीडियो भी बनाया है। महिला की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको जानकर और भी हैरान होगी जब पता चलेगा कि पीड़िता भाजपा सांसद की बहन है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र के रानी अवंतीबाई नगर की है। वायरल वीडियो में सांसद की बहन पर हुए हमले की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसका विवाह 17 साल पहले रानी अवंतीबाई नगर में हुआ था और तब से ही वह घरेलू कलह और उत्पीड़न का शिकार हो रही है। उसने कहा कि उसके ससुर और देवर आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

सांसद की बहन पीड़िता रीना राजपूत ने बताया, ‘मेरे दो बेटियां हैं। इसी वजह से मेरे सास-ससुर और देवर लंबे समय से मुझे टॉर्चर कर रहे हैं। रविवार को मैं नहा रही थी, तभी मेरे ससुर और देवर ने छिपकर वीडियो बनाने की कोशिश की। जब मैंने विरोध किया तो मेरे ससुर ने रायफल की बट से मेरी पिटाई की और गली में मेरे देवर ने लोहे की रॉड से हमला किया, उन्होंने मेरी बच्ची को भी मारा।’ कासगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर BNS की धारा 115/2, 352, 351/3 और धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

What's your reaction?

Related Posts

सरकारी शिक्षक का खौफनाक कांड, प्रेमिका ने लिए बीवी का किया कत्ल, सिर और पैर पर गड़ासे से किया वार

उतरप्रदेश:- फतेहपुर जिले में एक सरकारी टीचर की ऐसी करतूत सामने आयी जिसने सबको…

दिन भर बक्से में और रात होते ही साली के बिस्तर पर आ जाता था जीजा.. सुबह होते तक चलता था रोमांस, ऐसे हुआ खुलासा

जालौन:- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने…

महिलाओं की लगी लॉटरी, खाते में आएंगे 50 हजार रुपये! चुनाव से पहले सरकार डालेगी 20 हजार की पहली किस्त

लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिला वोटरों को…

1 of 27