Korba

CG : नाबालिग लड़के ने ढाई साल की मासूम के साथ किया रेप, मां ने रंगे हाथों पकड़ा …. मकान मालिक ने पीड़ित परिवार को घर से निकाला

कोरबा : कोरबा में एक 13 साल के नाबालिग ने किरायेदार की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के ने इससे पहले भी बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया था। उसी वक्त बच्चीं की मां मौके पर पहुंच गयी। नाबालिग के इस करतूत की जानकारी जब पीड़िता ने मकान मालिक को बतायी, तो उल्टे उसने पीड़ित परिवार को घर से निकाल दिया। पीड़िता मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची की मां प्राइवेट हाॅस्पिटल में काम में काम करती है। वहीं उसका पिता भी निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को ढाई साल की मासूम बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची को घर में अकेला पाकर मकान मालिक के 13 वर्षीय बेटे ने मासूम के साथ दरिंदगी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि बुधवार को वह काम से वापस घर लौटी। जब वह कमरे में गई, तो मासूम बेटी के साथ मकान मालिक के बेटे को गलत काम करते देखा।

इस घटना को देखने के बाद पीड़िता की मां ने फौरन उसे पकड़ लिया और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे से इसके पहले भी दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद मकान मालिक ने पीड़ित परिवार को धमकी देकर मकान खाली करवा दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि पाक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17