Durg

CG Crime : पति ने की पत्नी की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी, वजह जानकर आप का भी चकरा जाएगा माथा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं आरोपी युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बात को लेकर हुआ था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र का है। यहां पति और पत्नी के बीच खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को मिली तो सब दहशत में आ गए।

युवक ने किया आत्मसमर्पण

पत्नी की हत्या करने के बाद युवक खुद ही नेवई थाना पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है युवक और युवती की शादी एक साल पहले हुई थी और युवक पंडिताई का काम करता था।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 17