Kawardha

CG – शिक्षक की तकलीफ जान पुलिस भी रह गयी हैरान : शिक्षक को ब्लैकमेल कर महिला ने वसूले 40 लाख रूपये, पैसे वसूलने स्कूल पहुंची …. धमकाकर ले लिया ब्लैक चेक ….

शिक्षक की तकलीफ जान पुलिस भी रह गयी हैरान : शिक्षक को ब्लैकमेल कर महिला ने वसूले 40 लाख रूपये, पैसे वसूलने स्कूल पहुंची …. धमकाकर ले लिया ब्लैक चेक ….

कवर्धा : कवर्धा जिला में एक शिक्षक को ब्लैकमेल कर 40 लाख रूपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने एक महिला से 4 लाख रूपये ब्याज पर लिये थे। लेकिन ब्याज पर पैसा देने के बाद महिला ने उससे 40 लाख रूपये वसूलने के बाद भी उसे ब्लैकमेल कर रही थी। शिक्षक से पैसा वसूलने महिला स्कूल तक जा पहुंची और शिक्षक पर दबाव बनाकर ब्लैंक चेक भी हासिल कर ली थी। शिक्षक की शिकायत के बाद पुलिस ने सूदखोर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला कवर्धा जिला के पिपरिया थाना क्षेत्र का है। यहां शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ राधेलाल डहरिया ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। शिक्षक ने रिपोर्ट में बताया कि ग्राम झलमला में रहने वाली शकुन उर्फ सतनाम खुराना से उसने साल 2018 में घरेलू काम से 4 लाख रूपये उधार लिये थे। उधार में पैसा देने के बाद आरोपी महिला ने शिक्षक से अवैध रूप से 10 प्रतिशत मासिक ब्याज वसूलना शुरू कर दिया गया।

पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया कि अपनी पुस्तैनी जमीन और बैंक से लोन निकालकर करीब 40 लाख रूपये से अधिक पैसे उसने महिला को दे दिये। बावजूद इसके महिला द्वारा ब्लैकमेल कर पैसों की वसूली के लिए उस पर दबाव बनाया जाता रहा। पीड़ित शिक्षक ने आरोप लगाया कि पैसे नही दे पाने की हालत में आरोपी महिला उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दिया करती थी। महिला की दबंगई और अवैध वसूली से परेशान शिक्षक ने पैसा देना बंद कर दिया था।

तब आरोपी महिला ने 3 जून को अपने पति के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर दबावपूर्वक शिक्षक से चार हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक लेकर चली गयी। इस घटना के बाद पीड़ित शिक्षक ने महिला के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने अवैधाकित तरीके से सूदखोरी का कारोबार करने वाली महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

CG Crime : शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के को बनाया शिकार, होटल बुलाकर जो किया … पूरी करतूत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया…

1 of 6