Dhamtari

CG 3Murder : पुलिस हिरासत में भी ठाठ से पोज देते रहे हत्यारे, पुलिस के सामने बेशर्म हंसी की तस्वीरें हो रही वायरल

धमतरी : धमतरी में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी बेशर्मी से कैमरे के सामने ‘पोज’ देते नजर आए। पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद उनका ये आत्मविश्वास और बेखौफ रवैया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

घटना सोमवार आधी रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के बाहर हुई, जहां पहले से विवाद चला आ रहा था। इस दौरान रायपुर से आए पांच युवक भी विवाद में फंस गए। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ा कि आठ हमलावरों ने खंजर से रायपुर के तीन युवकों पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी मौके पर ही हत्या कर दी। बाकी दो युवक किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

त्वरित कार्रवाई में आठों आरोपियों को धर दबोचा गया, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल खंजर और अन्य हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस आरोपियों को थाने लाई, तो उन्होंने कैमरे के सामने ऐसे पोज दिए जैसे किसी फोटोशूट में हों। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है, लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ये अपराधी पुलिस से इतना बेखौफ क्यों हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की असली वजह जानने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : खुशियां मातम में बदली चौथिया कार्यक्रम में खूनी संघर्ष एक की मौत 5 गंभीर, जाने क्या है पूरा मामला

धमतरी : धमतरी जिले में चौथिया कार्यक्रम की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी। बताया…

CG News : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की पत्नी ले रही गलत तरीके से योजना का लाभ, पति ने खुद की अपने पत्नी की शिकायत

धमतरी : जिले में महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जहां सरकारी…

CG Breaking : बदबूदार पनीर, कलाकंद में फफूंदी, खाद्य विभाग की जांच में सामने आयी बीमार करने वाली मिठाईयां

धमतरी : जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को धमतरी…

CG Crime News : पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार इलाके में फैली सनसनी

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव…

CG News : सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड से काटी कलाई, अब प्राचार्य और HM को शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले मे कुरूद के दहदहा स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा…

1 of 5