Dhamtari

Govt. Job : छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में निकली बंपर भर्ती, हर महीने मिलेगी 40 हजार रुपए सैलरी

धमतरी : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जनपद स्तर पर विकासखंड समन्वयक पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑफलाइन किया जा सकता है। व्यक्तिगत रूप से सीधे आवेदन अथवा ई-मेल अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यम से स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक यह भर्ती मगरलोड जनपद पंचायत में की जाएगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की योग्यता की बात करें तो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बी.ई / बी.टेक. में न्यूनतम 60% अंक के साथ उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 60% अंक के साथ स्नातकोत्तर व कम म से कम 02 वर्ष का शासकीय-गैर शासकीय कार्यालय अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में क्रियान्वयन का कार्यानुभव वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

देखे विस्तृत विज्ञापनः –

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की बदली पदस्थापना

धमतरी :- जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के…

CG : ग्राम सभा में मचा बवाल जिला पंचायत सदस्य के पति को युवती ने जड़ा थप्पड़ दो गुटों में बंटा गांव, रोड जाम

धमतरी : जिले के अछोटा गांव में विशेष ग्राम सभा के दौरान उस वक्त जमकर हंगामा हो…

CG : बहन करती रही राखी पर भाई का इंतजार, उधर मासूम भाई हो गया सड़क हादसे का शिकार, गुस्साये लोगों ने किया सड़क जाम

धमतरी : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम नारी में रक्षाबंधन के दिन एक…

1 of 11