Sarguja

CG Crime : रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी ही बहन के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की हिम्मत, पूरे परिवार में मचा हड़कंप

अंबिकापुर : 9 अगस्त को पूरे देश भर में भाई बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। कहा जाता है कि भाई बहन का रिश्ता सिर्फ एक पारिवारिक संबंध नहीं, बल्कि प्यार, सुरक्षा और भरोसे का सबसे मजबूत बंधन होता है। लेकिन कई बार ये रिश्ता तार तार हो जाता है।

ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर जिले से सामने आया है। जहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल दहलाने वाली धटना कुन्नी चौंकी क्षेत्र की है। दरअसल, आरोपी भाई मोबाइल चला रहा था। तभी उसकी बहन ने उन्हें मोबाइल चलाने से मना किया तो इतनी सी बात में भाई आग बबूला हो गया और बहन के गले और चेहरे पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे परिवार में सनसनी का माहौल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर ली है और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका मुनेश्वरी अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाकर जमीन पर सोई हुई थी और उसी कमरे में जयप्रकाश पिता बिंद्रा राम मझवार लगभग 12:30 बजे खाट पर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान बहन ने उसे मोबाइल चलाने से मना किया तो दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल जिले में 108 पुलिसकर्मियों का तबादला, उपनिरीक्षक से लेकर कॉस्टेबल तक इधर से उधर

अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।…

1 of 17