Dantewada

CG Crime : युवती से हैवानियत ….. रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट में मारी बोतल, जख्ती हालत में तड़प – तड़त कर युवती की मौत

दंतेवाड़ा : नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक युवती के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती से रेप करने के बाद आरोपी युवक ने उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इस घटना में बुरी तरह से जख्मी युवती रातभर घटना स्थल पर ही बारिश के बीच घायल अवस्था में पड़ी रही, जिससे उसकी मौत हो गई। रेप और हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रेप और हत्या का ये सनसनीखेज मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों ने खुलासा कि 25 जुलाई को पालनार गांव में बाजार लगा था। मृतिका युवती उसी दिन पालनार में बाजार गई हुई थी।देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। बाजार में उसने शराब पी ली थी। जिसके बाद वो घर जाने की स्थिति में नहीं थी। रात के अंधेरे में लड़की के ही पहचान का युवक भीमा राम मरकाम वहां पहुंचा। उसने युवती को नशे की हालत में देखने के बाद उसकी नीयत बदल गयी।

उसने नशे में धुत्त लड़की के साथ पहले तो दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान जब युवती ने विरोध करने का प्रयास किया, तब आरोपी ने उसने प्राइवेट पार्ट पर शराब की बोतल मार दी। दूसरे दिन सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने युवती की लाश नग्न हालत में देखी। जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया युवती की पहचान करने के बाद पुलिस हत्या और रेप के इस मामले में शामिल आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि गांव में ही रहने वाले युवक भीमा राम मरकार यवुती का शव मिलने से पहले उसके घर गया था। परिजनों और आस-पास के लोगों से उसके बारे में पूछ रहा था। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी भामाराम मरकाम को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना की शाम युवती शराब के नशे में थी। जिसका फायदा उठाकर उसने पहले उसके साथ रेप दिया।

इसके बाद जब लड़की ने उसका विरोध किया तो उसने शराब की बोतल से उसके प्राइवेट पार्ट में हमला कर मौके से फरार हो गया था। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का जुर्म दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं के छात्र की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्र की फांसी के फंदे…

CG Crime : युवती – युवक ने बीच सड़क पर किया DSP पर चाकू से हमला, गाड़ी का पीछा कर रोक, फिर गला रेता, हालत गंभीर

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है।…

CG Crime : जादू-टोना के शक में बैगा की गला काटकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने चचेरे भाईयों को किया गिरफ्तार

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की…

CG News : जंगल में चल रहा जुए का बड़ा …. Video में पुलिसकर्मी और बर्खास्त ASI आए नजर, ASP ने कहा … जांच के बाद होगा एक्शन

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला…

CG News : छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका, 450 से अधिक लोगों ने पार्टी से इस्तीफा देकर थामा कांग्रेस का दामन

दंतेवाडा : छत्तीसगढ़ की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को वनांचल में बड़ा झटका लगा है।…

1 of 3