Kawardha

CG : 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, 74 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

कवर्धा:- छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. यहां हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है. जिले के महिला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की वारदात हुई है. इस केस में पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी 74 साल का बुजुर्ग है. कवर्धा पुलिस के डीएसपी ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

चॉकलेट देने का लालच देकर की गंदी हरकत: 

कवर्धा डीएसपी कृष्ण चंद्राकर ने बताया कि यह पूरी वारदात रविवार की है. जब घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची पर आरोपी की नजर पड़ी. आरोपी बुजुर्ग ने उसे चॉकलेट देने के बहाने बुलाया. उसके बाद उसके साथ मारपीट की और अनाचार का प्रयास किया. डरी सहमी बच्ची घर पहुंची. उसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी.

परिजनों ने सोमवार को दर्ज कराई शिकायत: 

घटना पर परिजनों ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद पुलिस इस केस को गंभीरता से लिया और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया. उसके बाद उसे कवर्धा की अदालत में पेश किया गया है. कोर्ट ने आरोपी बुजुर्ग को जेल भेज दिया है. छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है.

यह चिंता का विषय है. नक्सली इलाकों में स्थापित स्कूल और आश्रम के अंदर भी बेटियां सुरक्षित नहीं है. इस तरह की घटनाएं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए भी गंभीर चिंता की बात है.

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : झगड़े के बाद पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर झांसा देने, डेडबॉडी को लेकर पहुंच गया अस्पताल

कवर्धा : पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिम्हईपुर से एक दिल दहला देने वाला…

CG Crime : हत्यारे का सुराग देने वालों को मिलेगा 10000 का ईनाम, सत्यम हत्याकांड में पुलिस एक्शन में …

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए चर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड की गुत्थी …

CG News : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गांव-गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों के संग बैठ की ग्राम के विकास पर चर्चा

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र का गहन दौरा किया।…

1 of 7