Uttar Pradesh

Rape Case : इंस्टाग्राम मे दोस्ती फिर बंद दुकान में रेप, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने वाली लड़की के साथ बंद दुकान में रेप कर फरार हो गया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक अरमान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इगलास क्षेत्र में एक बंद दुकान के अंदर युवक और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। दुकान का शटर बाहर से बंद था, जिसे किसी ने वीडियो बनाते हुए खोला। वीडियो में युवक और लड़की कम कपड़ों में मिले। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। उसकी दोस्ती आरोपी अरमान से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वह किसी काम से इगलास आई थी, तभी अरमान ने उसे बहला-फुसलाकर एक बैंड बाजे की दुकान में ले जाकर उसके साथ रेप किया।

क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़का और लड़की एक दुकान के अंदर आपत्तिजनक हालत में दिखे। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था दामाद, तभी हो गया ये कांड, देखते रह गए परिजन, मची अफरा-तफरी

गोंडा : गोंडा जिले में बुधवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 22