Korba

CG : पति ही निकला महिला सचिव का हत्यारा, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा ….. पत्नी करती थी….!

कोरबा : कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच घर के कामकाज को लेकर विवाद होने लगा था। जिससे तंग आकर उसने पत्नी की हत्या कर लाश को आग लगा दी थी। ताकि पुलिस को ये घटना आत्महत्या लगे।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला सचिव की अधजली लाश घर में मिली थी। मृतिका सुषमा खुसरों की मौत की जानकारी उसके पति अभिनेक ने ही पुलिस को दी थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह घर से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर के कमरें में अधजली हालत में मृत पड़ी थी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद मृतिका की मां ने हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस घटना की जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका का गला घोंटकर हत्या किये जाने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मृतिका के पति अभिनेक का हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पंचायत विभाग में सचिव के पद पदस्थ थे। साल 2023 में उसने सुषमा से प्रेम विवाह किया। शादी के कुछ माह बाद ही दोनों के बीच घर के कामकाज को लेकर विवाद होने लगा। दोनों के बीच इन्ही बातों को लेकर दूरियां आने लगी थी।

अभिनेक ने बताया कि वह अपनी पत्नी से अलग होने की भी बात कह चुका था, लेकिन सुषमा ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया था। हत्या से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आये दिन के विवाद से तंग आकर उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की ठान लिया। दूसरे दिन उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को आग के हवाले कर दिया। लेकिन लाश पूरी तरह से जल न सकी। हत्या के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17