Korba

Korba : प्रेमिका को किसी और के साथ देखकर बौखलाया प्रेमी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका फिर खाया जहर अस्पताल में भर्ती

कोरबा : जांजगीर जिले के बलौदा थाना अंतर्गत पंतोरा चौकी क्षेत्र से प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ कथित तौर पर प्रेमिका की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाने के बाद प्रेमी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार सुबह शव बरामद कर लिया है।

विवाद के बाद हत्या और शव छिपाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, पंतोरा निवासी 51 वर्षीय शिवचरण यादव का धनेश्वरी बाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि शिवचरण ने धनेश्वरी बाई को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ देखा, जिसके बाद तीनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान शिवचरण ने धनेश्वरी बाई की हत्या कर दी और शव को नल के पास झाड़ियों में छिपा दिया।

गांव में बैठक और बेटे के सामने कबूलनामा

घटना के बाद दो दिनों तक महिला के नजर नहीं आने पर गांव में हड़कंप मच गया और मामले को लेकर बैठक बुलाई गई। संदेह के आधार पर शिवचरण को बुलाकर पूछताछ की गई, लेकिन वह शुरू में मुकर गया। इसके बाद घर पहुंचकर उसने अपने बेटे दुर्गेश के सामने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। बेटे ने उसे पुलिस के पास जाने की बात कही।

खेत में जहर सेवन और शव बरामदगी

बेटे से बातचीत के बाद शिवचरण खेत में गया और जहर खा लिया। वह बेहोशी की हालत में मिला, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र से मिली सूचना के आधार पर पंतोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से मिली जानकारी के बाद बुधवार सुबह शव बरामद किया।

पुलिस का बयान

सीएसपी (CSP) प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से जहर सेवन की सूचना मिली थी। शिवचरण यादव (51 वर्ष, निवासी पंतोरा) ने जहर खाया है। परिजनों के अनुसार, उसने एक हत्या की है और उसी सदमे में जहर खाया है। फिलहाल पंतोरा चौकी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराबी बेटे को बचाने थाने पहुंची मां ने किया हंगामा प्रशिक्षु थाना प्रभारी से की मारपीट, गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में बाइक चलाने और महिला से अभद्र…

Korba : डेम में मिला ASI के बेटे का शव, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब, कॉलेज जाने के लिए निकला था घर से

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में 21 वर्षीय युवक…

Korba : फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश, शरीर पर 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर निकल रहे थे दो युवक गेट पर पकड़े गए

कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाने वाले दो युवकों…

Korba : पुलिस की कार्रवाई पिकनिक की आड़ में जुआ खेलते पकड़े गए स्कूल प्रिंसिपल समेत 6 लोग, एल्डरमैन भी गिरफ्तार

कोरबा : बच्चों को शिक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले स्कूल प्रिंसिपल का नाम…

1 of 38