Korba

CG News : पति ने बच्चों के सामने की शिक्षिका पत्नी की बेरहमी से पिटाई, बच्चे चीखते रहे – “मम्मी को मत मारो” …. वीडियो वायरल

कोरबा : बच्चों के सामने अपनी पत्नी पर हिंसा करने वाले एक पति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के दौरान मासूम बच्चे रोते – गिड़गिड़ाते रहे – “मम्मी को मत मारो”, लेकिन आरोपी पति की बेरहमी नहीं रुकी। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके की है, जहां एक सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को उसके पति ने बेरहमी से पीटा। दर्दनाक यह रहा कि यह सब कुछ उनके बच्चों के सामने हुआ, जो लगातार रोते और मिन्नतें करते नजर आए – “पापा, मम्मी को मत मारो।”

पीड़िता गायत्री मंदिर रोड के पास अपने बच्चों के साथ अलग रहती थी। उसका विवाह शांति कुमार कश्यप से हुआ था और उसके तीन बच्चे – दो बेटियां और एक बेटा हैं। पिटाई में शिक्षिका और उसकी एक बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।

पति, सास और ससुर तीनों गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़िता ने बालको थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शांति कुमार कश्यप, सास मालती कश्यप और ससुर रघुनाथ कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएसपी भूषण एक्का का बयान:

“पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।”

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : भीषण सड़क हादसा, डीजल टैंकर और ट्रेलर की टक्कर में चालक फंसा, जाम में फंसा पर्यटन मंत्री का काफिला

कोरबा : कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने…

1 of 20