Raipur

CG Digital Arrest : सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड क्लर्क से वसूले 14 लाख रुपए, पुरानी बस्ती थाना का मामला

रायपुर : राजधानी रायपुर में सीबीआई अफसर बनकर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। ठगों ने एक रिटायर्ड क्लर्क से करीब 14 लाख रुपए वसूल कर लिए। पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर देवांगन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह शिक्षा विभाग में क्लर्क के पोस्टर से रिटायर हुए हैं। 14 जुलाई के दोपहर 1:30 बजे के आसपास एक अनजान मोबाइल नंबर से उनके पास फोन आया।

सीबीआई जांच के बहाने फंसाया

कुछ देर बाद एक दूसरे नंबर से फोन आया। फोन पर रजनीश मिश्रा लिखा था। उसने वीडियो कॉल किया और नरेश गोयल नाम के एक व्यक्ति को पहचानने की बात की। रामेश्वर ने पहचान से मना किया तो कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। आपको बयान देने आना पड़ेगा। जब रामेश्वर ने सीनियर सिटीजन होने के नाते मना किया। तो आरोपियों ने ऑनलाइन बयान दर्ज करने की बात कही। आरोपियों ने रामेश्वर के पास वॉट्सऐप पर एक लेटर भेजा। जिसमें सेल ठप्पा लगा हुआ था। इस दौरान रामेश्वर लगातार वीडियो कॉल से जुड़ा हुआ था।

उससे कहा गया कि आपके बैंक अकाउंट की जांच के लिए रुपए ट्रांसफर करने होंगे। इसके बाद रामेश्वर ने 15 जुलाई को 4 लाख, 16 जुलाई को 7 लाख, 17 जुलाई को 3 लाख कुल 14 लाख रुपए भेज दिए। इस दौरान आरोपी लगातार रामेश्वर को गिरफ्तार करने का डर दिखाते रहे। करीब हफ्ते भर बीतने के बाद जब आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। रामेश्वर को शक हो गया। उसने पुरानी बस्ती थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन के माध्यम से आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

रायपुर 20 नवंबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, क्या रहेगा खुला और क्या बंद जानें यहां

रायपुर : रायपुर जिला प्रशासन ने 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी के…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

1 of 183