Korba

Korba : प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी से नकदी पार; डॉग स्क्वॉड से तलाश शुरू

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोसाबाड़ी चौक के पास स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलकर दान पेटी में रखी नकदी पार कर दी।

सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कोसाबाड़ी चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में रात के दौरान अज्ञात चोर दाखिल हुए और दान पेटी को निशाना बनाया। चोर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपियों का सुराग जुटाने के लिए डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने कैमरे बंद होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दान पेटी में कितनी रकम रखी थी और चोर कितनी नकदी लेकर गए हैं, इसका आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से सुराग जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश, शरीर पर 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर निकल रहे थे दो युवक गेट पर पकड़े गए

कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाने वाले दो युवकों…

Korba : डेम में मिला ASI के बेटे का शव, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब, कॉलेज जाने के लिए निकला था घर से

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में 21 वर्षीय युवक…

Korba : पुलिस की कार्रवाई पिकनिक की आड़ में जुआ खेलते पकड़े गए स्कूल प्रिंसिपल समेत 6 लोग, एल्डरमैन भी गिरफ्तार

कोरबा : बच्चों को शिक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले स्कूल प्रिंसिपल का नाम…

Korba : शराबी बेटे को बचाने थाने पहुंची मां ने किया हंगामा प्रशिक्षु थाना प्रभारी से की मारपीट, गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में बाइक चलाने और महिला से अभद्र…

1 of 38