Raipur

CG : आज प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल

रायपुर : देश में चक्रवात अर्नब का असर खत्म ही नहीं हुआ था कि अब एक और तूफान दस्तक देने वाला है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में भारी की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज चार नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग रायपुर, दुर्ग समेत 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बस्तर संभाग के 6 जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा एक और दो नवंबर तथा पांच से सात नवंबर के दौरान भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में ज्यादा असर

तूफान का सबसे अधिक प्रभाव दक्षिण भारत सहित कई राज्यों में रहने की संभावना है। दो और तीन नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तीन नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा में दो से चार नवंबर के दौरान बारिश का दौर जारी रह सकता है। तीन और चार नवंबर को दक्षिणी ओडिशा में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी बारिश का अलर्ट है।

क्या है चक्रवात ‘मुरासु’ का अर्थ?

इस चक्रवात का नाम भारत के वैज्ञानिकों ने रखा है। मुरासु का अर्थ है युद्ध में बजाया जाने वाला नगाड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तूफान तेजी से ताकतवर रहा है, इसलिए इसके प्रभाव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सुशासन पर छत्तीसगढ़ में अभिनंदन प्रस्ताव पारित, लिए गए बड़े फैसलें

रायपुर : साय कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास में संपन्न हो गई है, बैठक में कई…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

1 of 175