महारास्ट्र

हो गया दिवाली की छुट्टी का ऐलान, आज से लगातार 13 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

नवंबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा जैसे कई बड़े त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर स्कूली बच्चे दिवाली की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में स्कूली बच्चों ने दशहरा की छुट्टियों का मजा लिया, और अब फिर से छुट्टियां मिलने जा रहा है। बच्चों के लिए इस बार दिवाली का मौका और भी खास होने वाला है, क्योंकि छुट्टियों की लंबी लिस्ट सामने आ रही है। शिक्षा विभाग ने अभी से दिवाली की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है।

दिवाली में 13 दिनों बंद रहेंगे स्कूल

जारी लिस्ट के अनुसार, इस बार महाराष्ट्र में 13 दिन स्कूल बंद रहेंगे। यानी इस बार की दिवाली और अच्छे से मनने वाली है। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छुट्टियों का कार्यक्रम तय कर दिया है। नवंबर में मिलने वाली इस लंबी छुट्टी के दौरान छात्र धनतेरस, दिवाली और भाऊबीज जैसे त्योहार परिवार के साथ मना सकेंगे। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के लिए छुट्टियों की शुरुआत से लेकर स्कूल दोबारा खुलने तक की तारीखें जानना जरूरी है।

शिक्षा विभाग ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, इस बार आज यानी 2 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। इस तरह छात्रों को लगातार 13 दिनों का अवकाश मिलेगा। 15 नवंबर रविवार है इस लिए उस दिन भी छुट्टी रहेगी। यानी 13 नहीं 14 दिनों का लगातार अवकाश रहे गा। जिसके बाद सोमवार, 16 नवंबर से दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होंगी। इस अवकाश के दौरान 6 नवंबर को धनतेरस, 10 नवंबर को दिवाली पाडवा यानी बलिप्रतिपदा और 11 नवंबर को भाऊबीज मनाई जाएगी। त्योहारों के इस मौसम में छात्रों को परिवार के साथ समय बिताने और दिवाली की तैयारियों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

दिवाली की छुट्टी शुरू: 2 नवंबर 2026
छुट्टी का अंतिम दिन: 14 नवंबर 2026
स्कूल दोबारा खुलेंगे: 16 नवंबर 2026
पहला सेमेस्टर समाप्त: 31 अक्टूबर 2026
दूसरा सेमेस्टर समाप्त: 1 मई 2027
गर्मी की छुट्टियां: 3 मई से 14 जून 2027

What's your reaction?

Related Posts

मर गई मां की ममता बेटी को दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए किया मजबूर, बहन के साथ भी किया ऐसा काम

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर के कलमना इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को…

1 of 4