Job - Nokari

CG Job Alert : अगर आपको भी है नौकरी की तलाश तो ये खबर आपके लिए है, 208 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानिए डिटेल्स

कोण्डागांव : जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा 25 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप शासकीय लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, कोण्डागांव में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए जिले सहित आसपास के जिलों के शिक्षित युवक-युवतियों को आमंत्रित किया गया है, जो निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर पहुंचकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। प्लेसमेंट कैंप में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ निम्न दस्तावेज़ लाना अनिवार्य है, जिसमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल है।

अधिक जानकारी के जिले के वेबसाइट  https://kondagaon.gov.in/ पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। यह प्लेसमेंट कैंप जिले के युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में एक सशक्त कदम प्रदान करेगा और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खोलेगा।जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर प्रत्यक्ष चयन प्रक्रिया में शामिल हों।

What's your reaction?

Related Posts

CG Sarkari Naukri : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद पर निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन, जानिए अंतिम तिथि

जगदलपुर : कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जगदलपुर के द्वारा बस्तर…

CG Job : 10वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ में नौकरी! एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां कर सकते हैं आवेदन

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त…

Sarkari Nokari : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की नई वैकेंसी, एक साथ इतने पदों पर होगी भर्ती, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

जशपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक जरूरी खबर है।…

CG : दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ में होगी पंचायत सचिवों की भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जानें कैसे और कहां से करें आवेदन

अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Government Job : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, इतने पदों पर होगी भर्ती, यहां देखिए पूरी डिटेल

कोरबा : शहर से लगभग अस्सी किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा के हाई…

CG Job : छत्तीसगढ़ में वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, स्नातक पास युवा कर सकेंगे आवेदन, 30000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

अंबिकापुर : अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता)…

1 of 6